नवरात्रि मेले के दौरान मैहर रेलवे स्टेशन पर 18 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को 5 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। यहां ट्रेन नंबर, आगमन-प्रस्थान का समय और ठहराव की तारीखों की पूरी सूची देखें।

.jpg&w=3840&q=75)
Maihar Train Schedule: शारदीय नवरात्रि में मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने राहत दी है। नवरात्र मेले के दौरान मैहर रेलवे स्टेशन पर 9 जोड़ी यानी कुल 18 ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों का स्टॉपेज 5 मिनट का रहेगा। रेलवे की इस व्यवस्था से अलग-अलग शहरों से आने वाले यात्रियों को मैहर पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
नवरात्रि के दौरान मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की है। जारी शेड्यूल के अनुसार, अलग-अलग ट्रेनों को 10 से 22 अक्टूबर के बीच निर्धारित तारीखों तक मैहर स्टेशन पर रोका जाएगा।
इस व्यवस्था से मुंबई, पुणे, गोरखपुर, छपरा, अयोध्या कैंट और अन्य शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकती है।
नवरात्र मेले के दौरान ट्रेनों के ठहराव और परिचालन समय में अस्थायी बदलाव हो सकते हैं। इसलिए यात्रियों को मैहर रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का नंबर, ठहराव की तारीख और समय रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यमों से जांच लेने की सलाह दी जाती है। जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग भी किया जा सकता है।



.jpg&w=3840&q=75)
