Loading...
Loading...
Bihar DSP Appointment: बिहार सरकार ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को DSP पद पर नियुक्त किया। CM सम्राट चौधरी ने नियुक्ति पत्र सौंपकर दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
Bihar DSP Appointment: स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को बिहार सरकार ने बड़ा सम्मान दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को दोनों खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। यह सम्मान खेल जगत में उनके शानदार प्रदर्शन और बिहार का नाम देश-दुनिया में रोशन करने के लिए दिया गया है।
CM सम्राट चौधरी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत दोनों क्रिकेटरों को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान आकाश दीप और मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।
19 खिलाड़ियों को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा
इस समारोह में सिर्फ आकाश दीप और मुकेश कुमार ही नहीं, बल्कि कुल 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें एथलीट पीयूष राज, पांच पैरा खिलाड़ी और विभिन्न खेलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल रहे।
सरकार ने खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र के साथ खेल छात्रवृत्ति चयन-पत्र और सम्मान राशि भी प्रदान की। बिहार सरकार के मुताबिक, इस साल अब तक 106 खिलाड़ियों को अलग-अलग सरकारी पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है।
टीम इंडिया में वापसी पर भी नजर
फिलहाल आकाश दीप और मुकेश कुमार टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन दोनों की नजर जल्द वापसी पर है। दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2026 में खेलते नजर आए थे। हालांकि आकाश दीप सीजन के बीच में चोट के कारण बाहर हो गए थे।
अब तक आकाश दीप भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों में 28 विकेट ले चुके हैं, जबकि मुकेश कुमार ने 3 टेस्ट मैचों में 7 विकेट अपने नाम किए हैं।
Sidhi viral video: सीधी के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में छात्राएं पानी की टंकी साफ करती और बिना मुंडेर वाली छत पर झाड़ू लगाती दिख रही हैं, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने चार शहरों में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने को मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक में न्याय व्यवस्था को तेज करने के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मुहर लगी।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now