Loading...
Loading...
Virat Anushka: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा तड़के 4 बजे वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। दोनों ने नंगे पैर दर्शन किए और करीब एक घंटे तक आश्रम में रहे।
Virat Anushka: मथुरा। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी आस्था के रंग में नजर आए। बुधवार सुबह दोनों बिना किसी तामझाम के वृंदावन पहुंचे और संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। बारिश से रास्ता कीचड़ से भरा था, लेकिन दोनों नंगे पैर ही आश्रम तक पहुंचे।
बारिश और कीचड़ के बीच नंगे पैर पहुंचे
आज सुबह करीब 4 बजे दोनों चेहरे पर मास्क लगाकर आश्रम पहुंचे। बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ था, लेकिन विराट और अनुष्का ने नंगे पैर ही आश्रम तक गए।
इस दौरान विराट, अनुष्का का हाथ थामे चलते नजर आए। दोनों की सादगी और श्रद्धा ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया।
करीब एक घंटे तक आश्रम में रहे
आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने दोनों का स्वागत किया। विराट और अनुष्का करीब एक घंटे तक आश्रम में रहे। बाहर निकलते समय विराट के माथे पर चंदन का तिलक था और उनके हाथ में प्रसाद भी था।
गुरु हित गोविंद शरण महाराज के भी किए दर्शन
प्रेमानंद महाराज के आश्रम से निकलने के बाद दोनों करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित उनके गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। वहां भी उन्होंने दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
पहले भी आ चुके हैं प्रेमानंद महाराज के आश्रम
यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे हों। इससे पहले 2 जून को IPL जीतने के बाद भी दोनों प्रेमानंद महाराज के आश्रम आए थे। उस दौरान दोनों करीब दो घंटे तक आश्रम में रहे थे।
बाहर निकलते समय विराट के माथे पर चंदन और त्रिपुंड का तिलक दिखाई दिया था। उनके हाथ में प्रसाद और एक धार्मिक पुस्तक भी थी।
मध्य प्रदेश में ग्रीन मोबिलिटी के विस्तार की इनसाइड पड़ताल। जानिए कैसे इंदौर से 5 रूटों पर 26 ई-बसों का संचालन और 20 अन्य रूटों का टेंडर मॉडल काम करेगा।
मध्य प्रदेश में सितंबर में होने जा रहे दो दिवसीय चिंतन शिविर का इनसाइड विश्लेषण। जानिए क्यों पचमढ़ी का वेन्यू बदला गया और ढाई साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड क्यों अहम है।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now