Loading...
Loading...
Rewa 72 Seater Flight: 28 जुलाई से रीवा-भोपाल-कोलकाता के बीच 72 सीटर फ्लाइट शुरू होगी। नई हवाई सेवा से विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगा बढ़ावा।

HIGHLIGHTS:
Rewa 72 Seater Flight: रीवा। एमपी के रीवा अब एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। क्योंकि जल्द ही यहां से कोलकाता के लिए एयर इंडिया की 72 सीटर फ्लाइट सेवा शुरू होने वाली है। इससे अब यात्रियों को लंबी रेल या सड़क यात्रा की परेशानी से राहत मिलेगी और सफर पहले आसान होगा।
इसकी जानकारी मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि नई फ्लाइट रीवा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर पहले भोपाल पहुंचेगी और वहां से कोलकाता जाएगी। इससे विंध्य के लोगों को कोलकाता के लिए बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी।
लंबे समय से थी मांग
डिप्टी सीएम ने बताया कि रीवा से हवाई कनेक्टिविटी की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसी कड़ी में लोगों की जरूरत को देखते हुए यह नई सेवा शुरू की जा रही है।
नई फ्लाइट सेवा शुरू होने से सिर्फ यात्रा ही आसान नहीं होगी, बल्कि व्यापार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को भी बड़ा फायदा मिलेगा।
आगे और शहरों से जुड़ने की उम्मीद
रीवा-कोलकाता फ्लाइट शुरू होने के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही मुंबई, पुणे, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के लिए भी नियमित विमान सेवाएं शुरू होंगी। इससे विंध्य क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
Sidhi viral video: सीधी के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में छात्राएं पानी की टंकी साफ करती और बिना मुंडेर वाली छत पर झाड़ू लगाती दिख रही हैं, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने चार शहरों में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने को मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक में न्याय व्यवस्था को तेज करने के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मुहर लगी।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now