Loading...
Loading...
Rewa Crime News: रीवा पुलिस ने किराए के मकान पर छापा मारकर 930 प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप, ₹1.70 लाख नकद बरामद किए हैं। मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
Rewa Crime News: रीवा। मध्यप्रदेश में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। इसी कड़ी में रीवा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की झांझर कॉलोनी में एक किराए के मकान पर छापा मारा।
यहां से पुलिस ने 930 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप, ₹1.70 लाख नकद और अन्य सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
पुलिस को सूचना मिली थी कि झांझर कॉलोनी के एक किराए के मकान से अवैध रूप से नशीली कफ सिरप बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब ₹2 लाख बताई जा रही है।
कैश भी मिला
छापेमारी के दौरान पुलिस ने ₹1.70 लाख नकद भी जब्त किए। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यह रकम नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़ी हो सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी।
पति-पत्नी गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विनय दीपांकर और उसकी पत्नी पलक पाण्डेय को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पूरे नेटवर्क की जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली कफ सिरप कहां से लाई जाती थी और किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जा रही थी। पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
Sidhi viral video: सीधी के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में छात्राएं पानी की टंकी साफ करती और बिना मुंडेर वाली छत पर झाड़ू लगाती दिख रही हैं, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने चार शहरों में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने को मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक में न्याय व्यवस्था को तेज करने के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मुहर लगी।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now