Loading...
Loading...
MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 27 से 30 जुलाई के बीच कई इलाकों में तेज से अति भारी बारिश की संभावना है
MP Weather: भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चूका है। पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद अब बारिश का दौर तेज होने लगा है। बीते दिन प्रदेश के कई पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश हुई, आज भी छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।
इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है।
वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, सीहोर, रायसेन, विदिशा, धार, देवास, रतलाम, सागर, रीवा, सतना, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, शिवपुरी, गुना, मुरैना, भिंड, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज बारिश होने के आसार हैं।
क्यों बदला मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश के ऊपर इस समय कई मौसम सिस्टम एक साथ एक्टिव हैं। मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश से गुजर रही है। इसके अलावा एक लो प्रेशर एरिया और डिप्रेशन भी बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर भी मौसम को और ज्यादा सक्रिय कर रहा है।
इसी वजह से 27 से 30 जुलाई के बीच प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
अभी भी सामान्य से कम बारिश
हालांकि बारिश का दौर तेज हुआ है, लेकिन पूरे मानसून सीजन की बात करें तो मध्य प्रदेश में अब भी सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। अब तक प्रदेश में 334.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस समय तक औसतन 395.2 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अभी भी करीब 15 फीसदी बारिश की कमी बनी हुई है।
पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 फीसदी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में होने वाली अच्छी बारिश से इस कमी में कुछ हद तक सुधार हो सकता है।
Sidhi viral video: सीधी के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में छात्राएं पानी की टंकी साफ करती और बिना मुंडेर वाली छत पर झाड़ू लगाती दिख रही हैं, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने चार शहरों में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने को मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक में न्याय व्यवस्था को तेज करने के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मुहर लगी।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now