Loading...
Loading...
Rewa road accident: रीवा की छुहिया घाटी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
Rewa road accident: मध्यप्रदेश। रीवा के छुहिया घाटी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से घर लौट रहे दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा
मृतक की पहचान शेख अजमद के रूप में हुई है। उनकी पत्नी सकीतुरनिशा घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
परिजनों के मुताबिक, दोनों उमरिया स्थित ससुराल से बाइक पर अपने घर गढ़ लौट रहे थे। जैसे ही वे छुहिया घाटी पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर ही हुई युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि शेख अजमद सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया।
सीसीटीवी फुटेज से होगी पहचान
फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रक चालक की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Sidhi viral video: सीधी के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में छात्राएं पानी की टंकी साफ करती और बिना मुंडेर वाली छत पर झाड़ू लगाती दिख रही हैं, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने चार शहरों में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने को मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक में न्याय व्यवस्था को तेज करने के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मुहर लगी।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now