Loading...
Loading...
Datiya By Election: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने निष्पक्ष चुनाव की मांग की, कहा- सरकारें आती-जाती हैं, अधिकारी नियम से काम करें
Datiya By Election: दतिया। विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। बसई क्षेत्र के ठकुरपुरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पटवारी ने पुलिस और प्रशासन को निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की नसीहत दी।
'हरकत की तो हिसाब बराबर करूंगा'
सभा के दौरान जीतू पटवारी ने कहा, एसपी हो या कोई भी अधिकारी, अगर किसी ने चुनाव में पक्षपात किया या गलत हरकत की, तो चुनाव के बाद उसका हिसाब बराबर करूंगा। मेरा नाम जीतू पटवारी है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
अधिकारियों को दी निष्पक्ष रहने की सलाह
पटवारी ने कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन अधिकारी हमेशा अपने पद पर बने रहते हैं। इसलिए उनका काम किसी दबाव में नहीं, बल्कि पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से चुनाव आयोग के नियमों का पालन करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की।
क्षेत्र की समस्याओं का भी उठाया मुद्दा
अपने संबोधन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दतिया क्षेत्र में बढ़ते अपराध, हत्या, आत्महत्या और जमीन विवाद जैसे मुद्दों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से आम लोग परेशान हैं और कांग्रेस जनता की आवाज उठाने का काम करती रहेगी।
प्रशासन की ओर से नहीं आया कोई बयान
जीतू पटवारी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन या पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि इस बयान का दतिया उपचुनाव की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।
Sidhi viral video: सीधी के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में छात्राएं पानी की टंकी साफ करती और बिना मुंडेर वाली छत पर झाड़ू लगाती दिख रही हैं, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने चार शहरों में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने को मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक में न्याय व्यवस्था को तेज करने के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मुहर लगी।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now