Loading...
Loading...
On Duty Cop Drunk: रीवा के अमहिया थाने का एक कथित वीडियो वायरल, जिसमें ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी नशे की हालत में नजर आया। मामले पर उठे सवाल।
On Duty Cop Drunk: मध्यप्रदेश। रीवा पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अमहिया थाने का एक कांस्टेबल ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में नजर आ रहा है। वीडियो में वह लड़खड़ाता दिखाई देता है और खुद को 'गुंडा' बताते हुए लोगों को धमकाता भी नजर आ रहा है।
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। खास बात यह है कि इन दिनों रीवा पुलिस 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है। ऐसे में इस तरह का वीडियो सामने आने से विभाग की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
थाने के अंदर का बताया जा रहा है वीडियो
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो रीवा के अमहिया थाने का बताया जा रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी थाने के अंदर नशे की हालत में दिखाई दे रहा है। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो बना लिया।
वीडियो बनते देख पुलिसकर्मी कैमरे की तरफ बढ़ता है और कहता है कि एक पत्रकार ने उससे शराब पिलाने की बात कही थी। इसके बाद वह यह भी कहता सुनाई देता है कि शराब नहीं पिलाएंगे, जूता मारेंगे।
लोग बोले- कानून सबके लिए एक जैसा होना चाहिए
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि अगर इसी हालत में कोई आम व्यक्ति मिलता, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होती।
लोगों का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। अगर कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान नशे में पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस की साख पर उठे सवाल
इस घटना ने रीवा पुलिस की जवाबदेही और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ पुलिस लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह का वीडियो सामने आने से अभियान की गंभीरता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Sidhi viral video: सीधी के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में छात्राएं पानी की टंकी साफ करती और बिना मुंडेर वाली छत पर झाड़ू लगाती दिख रही हैं, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने चार शहरों में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने को मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक में न्याय व्यवस्था को तेज करने के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मुहर लगी।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now