Loading...
Loading...
MP Scholarship Scheme: मध्य प्रदेश सरकार भगवान श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति योजना शुरू करेगी। योजना के तहत 102 मेधावी छात्रों को 1-1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
MP Scholarship Scheme: मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहान यादव प्रदेश के बच्चों के लिए श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति योजना शुरु करने जा रहे हैं। इस नई स्कॉलर्शिप योजना से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के कईं छात्रों को लाभ मिलेगा।
इस योजना का मकसद सिर्फ पढ़ाई में अच्छे छात्रों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और श्रीकृष्ण की 64 कलाओं व 64 विद्याओं से जुड़े हुनर को भी बढ़ावा देना है।
योजना के तहत छात्रों का मूल्यांकन उनकी प्रतिभा, कौशल और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी योग्यताओं के आधार पर किया जाएगा। जो विद्यार्थी सबसे बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें 1-1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
102 मेधावी छात्रों का होगा चयन
इस योजना के लिए श्रीकृष्ण पाथेय न्यास विस्तृत रूपरेखा तैयार करेगा। न्यास ही पात्रता, चयन प्रक्रिया और मूल्यांकन के मानदंड तय करेगा। योजना के तहत 51 स्कूलों और 51 कॉलेज/विश्वविद्यालयों के कुल 102 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। हर चयनित छात्र को 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य छात्रों का समग्र विकास करना और उन्हें भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा और जीवन मूल्यों से जोड़ना है।
29 जुलाई को मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, पॉलिटेक्निक और IIT संस्थानों में महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व मनाया जाएगा।
इस दौरान महर्षि सांदीपनि के जीवन पर आधारित ई-बुकलेट और अन्य सामग्री शिक्षण संस्थानों को उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही पूर्व विद्यार्थियों और समाज के लोगों को अपने गुरुओं के नाम पर पदक, पुरस्कार और छात्रवृत्तियां शुरू करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
Sidhi viral video: सीधी के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में छात्राएं पानी की टंकी साफ करती और बिना मुंडेर वाली छत पर झाड़ू लगाती दिख रही हैं, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने चार शहरों में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने को मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक में न्याय व्यवस्था को तेज करने के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मुहर लगी।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now