Loading...
Loading...
Rewa Book Scam: रीवा में 35 लाख की सरकारी किताबों के घोटाले की जांच से पहले गोदाम में रहस्यमयी आग लग गई। घटना के बाद सबूत मिटाने की आशंका जताई जा रही है।
Rewa Book Scam: मध्यप्रदेश। रीवा में 35 लाख रुपये की सरकारी पुस्तकों के गायब होने के मामले में एक न्य मोड़ आया है। जिस गोदाम की जांच करने के लिए भोपाल से टीम आने वाली थी, उसी गोदाम में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।
जांच से पहले सबूत मिटाने की आशंका
जानकारी के मुताबिक, इसी गोदाम से पहले करीब 450 बंडल सरकारी किताबें, जिनकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई गई थी, गायब होने का मामला सामने आया था। स्टॉक का मिलान और जांच करने के लिए भोपाल से टीम पहुंचने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही गोदाम में आग लग गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 25 बंडल किताबें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि 25 बंडल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में अन्य किताबों को भी नुकसान पहुंचा है।
हजारों छात्रों पर पड़ेगा असर
इस आग का सबसे बड़ा असर उन हजारों छात्रों पर पड़ेगा, जिन्हें ये सरकारी किताबें वितरित की जानी थीं। किताबें जलने के कारण अब समय पर वितरण पर भी संकट खड़ा हो गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद चोरहटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना के पीछे किसी तरह की साजिश तो नहीं है।
अब जांच कैसे आगे बढ़ेगी?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिन किताबों के स्टॉक का मिलान होना था और जिनके आधार पर जांच आगे बढ़नी थी, वे अब आग में नष्ट हो चुकी हैं। ऐसे में जांच टीम अब किन दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल करेगी?
Sidhi viral video: सीधी के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में छात्राएं पानी की टंकी साफ करती और बिना मुंडेर वाली छत पर झाड़ू लगाती दिख रही हैं, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने चार शहरों में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने को मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक में न्याय व्यवस्था को तेज करने के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मुहर लगी।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now