Loading...
Loading...
Sandipani School news: मैहर के संदीपनी स्कूल का 6 लाख का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन कटा। भीषण गर्मी और पानी की कमी के बीच पढ़ाई करने को मजबूर बच्चे।
Sandipani School news: मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले से सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां संदीपनी स्कूल का करीब 6 लाख रुपये का बिजली बिल जमा नहीं होने पर बिजली विभाग ने स्कूल का कनेक्शन काट दिया।
जिसका खामियाजा अब मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। बिना बिजली के बच्चे भीषण गर्मी में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
बिजली नहीं, पानी का भी संकट
बिजली कटने के बाद स्कूल में सिर्फ पंखे और लाइट ही बंद नहीं हुए, बल्कि बच्चों को पिने का पानी तक नहीं मिल रहा, क्योंकि मोटर बंद है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया।
छात्रा बोली- खिड़की के पास बैठकर पढ़ाई करते हैं
स्कूल की एक छात्रा ने बताया कि उनकी कक्षा चौथी मंजिल पर लगती है। बिजली नहीं होने से पूरे दिन गर्मी झेलनी पड़ती है। छात्रों का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए उन्हें खिड़की के पास बैठकर पढ़ाई करनी पढ़ती है। वहीं पानी की समस्या के कारण बाहर से बोतलों में पानी भरकर लाना पड़ता है।
प्रिंसिपल ने PIU पर फोड़ा ठीकरा
स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि बिजली बिल जमा करने की जिम्मेदारी PIU और निर्माण एजेंसी की है। समय पर बिल जमा नहीं होने की वजह से बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया, जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रभारी मंत्री ने क्या कहा?
मामले पर मैहर की प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने कहा कि स्कूल की नई बिल्डिंग बनी है और धीरे-धीरे सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
अब सवाल यह है कि जब करोड़ों रुपये खर्च कर आधुनिक स्कूल बनाए जा रहे हैं, तो बच्चों को बिजली और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए आखिर क्यों परेशान होना पड़ रहा है।
Sidhi viral video: सीधी के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में छात्राएं पानी की टंकी साफ करती और बिना मुंडेर वाली छत पर झाड़ू लगाती दिख रही हैं, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने चार शहरों में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने को मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक में न्याय व्यवस्था को तेज करने के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी मुहर लगी।
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now