MP BJP की सोशल मीडिया कार्यशाला में पार्टी के डिजिटल संदेश, ऑनलाइन अभियान और पदाधिकारियों के बीच तालमेल को बेहतर बनाने पर चर्चा होगी।

भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश संगठन की सोशल मीडिया कार्यशाला 26 अक्टूबर को भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में होगी। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सोशल मीडिया विभाग से जुड़े पदाधिकारियों को डिजिटल अभियानों के बेहतर संचालन के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के, सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी और प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
कार्यशाला में प्रदेश के सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ संभाग प्रभारी, सह प्रभारी और जिला संयोजक शामिल होंगे। जिला स्तर पर सह-संयोजक और सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ता भी इसमें भाग लेंगे।
कार्यक्रम में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की गतिविधियों और विचारधारा को लोगों तक किस तरह पहुंचाया जाए। इसके साथ ही पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और डिजिटल अभियानों को व्यवस्थित तरीके से चलाने पर जोर दिया जाएगा।



-1.jpg&w=3840&q=75)




