सतना के भटिगवां गांव में चोरों ने घर से 4 तोला सोना, आधा किलो चांदी, राई और चावल की बोरियां चोरी कर लीं। पुलिस जांच में जुटी है।

सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र के भटिगवां गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात चोर घर से करीब 4 तोला सोने के जेवर, आधा किलो चांदी के आभूषण और अनाज की बोरियां चोरी कर ले गए। परिवार को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए चोर
पुलिस के मुताबिक, रामनरेश सिंह अपने परिवार के साथ घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखी पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण निकाल लिए। चोरों ने इस दौरान घर में किसी को भनक तक नहीं लगने दी।
जेवर के साथ अनाज भी समेट ले गए
चोरी करने आए बदमाश सिर्फ कीमती आभूषण ही नहीं ले गए, बल्कि घर में रखी राई की तीन बोरियां और चावल की एक बोरी भी अपने साथ उठा ले गए। इसके अलावा कुछ अन्य घरेलू सामान भी चोरी होने की जानकारी सामने आई है।
सुबह परिवार को चला चोरी का पता
शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोगों ने घर का सामान बिखरा देखा और पेटी का ताला टूटा पाया, तब चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
कोटर थाना पुलिस चोरी गए सामान की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



-1.jpg&w=3840&q=75)




