सीधी के कपूरी में रेलवे क्रॉसिंग के पास ब्रेकर पर बाइक फिसलने से संतोष रावत घायल हो गया। सिर में चोट लगने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के कपूरी में गुरुवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क हादसा हो गया। ब्रेकर पर बाइक फिसलने से संतोष रावत सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके सिर में चोट आई है। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक की मदद करते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए सीधी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सुबह 8 बजे के करीब हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। संतोष रावत हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान कपूरी में रेलवे क्रॉसिंग के पास बने ब्रेकर पर उसकी बाइक फिसल गई। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट ले जाया गया।
सिर में चोट लगने पर जिला अस्पताल भेजा
चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया। सिर में चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए सीधी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नशे में होने की आशंका, जांच जारी
चुरहट थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय युवक नशे की हालत में था। इसी वजह से बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।



-1.jpg&w=3840&q=75)




